logo

आल इंडिया मीडिया एसोसिएशन (AIMA) के जिलाध्यक्ष के चुनाव दरभंगा सहित देश भर में संपन्न परिणाम 25 मार्च 2024 को

आल इंडिया मीडिया एसोसिएशन (AIMA) के जिलाध्यक्ष के चुनाव दरभंगा में सहित देश भर में संपन्न नतीजा 25 मार्च 2024 को आएगा।


आल इंडिया मीडिया एसोसिएशन (AIMA) के जिलाध्यक्षों का चुनाव रविवार 17 मार्च 2024 को सम्पन देश भर में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर आइमा के 70 हजार से अधिक सदस्यो ने मतदान किया।
जिलाध्यक्ष पद के लिए मतदान रविवार की सुबह छह बजे से रात्रि 11 बजे तक हुआ। वहीं इसका चुनाव परिणाम 25 मार्च 2024 सोमवार को होली के दिन जारी किए जाएंगे। तदुपरांत नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अपने अपने जिले में संगठन की जिला कार्यकारिणी का गठन करेंगे।

गौरतलब है कि आल इंडिया मीडिया एसोसिएशन देश का सबसे बड़ा एवं पत्रकार हितों के लिए संघर्ष करने वाला संगठन बनने की ओर अग्रसर है। इसके सदस्यों में देश के प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया, सोशल मीडिया, थियेटर एवं साहित्य से जुड़े लोग शामिल हैं।

इस मीडिया संगठन का प्रमुख उद्देश्य देश के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की समस्याओं के साथ साथ मीडियाकर्मियों के हितों के लिए संघर्ष करना है। देश के सभी राज्यों के जिलाध्यक्ष पद के सभी पदाधिकारियों को बहुत बहुत बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं ।

37
1853 views
1 comment  
  • Balwant

    मोबाइल तकनीकी कारण से वोट नहीं कर सके